शाहजहांपुर, मार्च 4 -- होली जुलूस को लेकर जुलूस आयोजकों के साथ एसडीएम जीत सिंह व सीओ ज्योति यादव ने जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया। कई जगह सड़कों में गड्ढे मिलने पर उन्होंने ईओ कल्पना शर्मा को सड़के ठीक कराने के निर्देश दिए। होली पर्व के दौरान हिंदूपट्टी से आयोजित सोनू खन्ना के नेतृत्व में होली पर जुलूस निकाला जाता है जो कई मार्गो से होता हुआ आयोजन स्थल पर आकर समाप्त होता है। एसडीएम जीत सिंह व सीओ ज्योति यादव ने पुलिस बल के साथ पूरे मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान जुलूस मार्ग कई जगह पर टूटा हुआ मिलने पर एसडीएम ने ईओ कल्पना शर्मा को सड़क ठीक करने के निर्देश दिए। इसी के साथ उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को भी जुलूस मार्ग पर पड़ने वाली बिजली लाइन एवं खंभों का निरीक्षण कर व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.