शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- होली पर निकलने वाले बड़े लाट साहब के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए चौक कोतवाली में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने होली कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद एडीजी-डीआईजी ने डीएम, एसपी के साथ शहर का भ्रमण भी किया। चौक कोतवाली में शनिवार की देर रात आयोजित बैठक में बरेली से पहुंचे एडीजी रमित शर्मा और डीआईजी राकेश सिंह ने बड़े लाट साहब का जुलूस निकालने वाली कमेटी के प्रतिनिधियों से विस्तार से चर्चा की। एडीजी ने कहा कि जुलूस के दौरान ड्रोन कैमरों से निगरानी कराई जाएगी। कुछ लोग जुलूस के दौरान बीयर की केन और कांच की बोतलें फेंकते हैं, जिससे चोट लगने की घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे तत्वों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि संवेदनशील बिंदुओं पर अतिरिक्त बल तैनात र...