सीवान, मार्च 17 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। आपसी प्रेम और रंगों का त्योहार होली शुक्रवार व शनिवार दोनों ही दिन को मनाया गया। प्रखंड सभी गांवों और कस्बों में इस पर्व को धूमधाम से मनाया गया। हालांकि, दो दिन यह पर्व मनाए जाने से लोग दो खेमों में बंटे से दिखें। लेकिन, इससे लोगों के उत्साह में कमी नहीं दिखी। होली दो दिन मनाए जाने से पुलिस को शांति-व्यवस्था बनाये रखने के लिए काफी सतर्क रहना पड़ा। एक ही गांव में कुछ लोग शुक्रवार को तो कुछ लोग शनिवार को होली मनाया। गांव-गांव में जगह-जगह होली मिलन उत्सव समारोह का आयोजन किया गया था। लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई देने में लगे हुए थे। गांवों में तो बड़े-बुजुर्ग पारंपरिक होली गीत गाते दिखे। गांव के मठ-मंदिरों से लोगों ने होली के पारंपरिक गीतों की शुरुआत की। कई गांवों में रात भर लोग होली गीत और ज...