लखनऊ, फरवरी 22 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता आमोद आश्रम की ओर से होली एवं अन्य पारंपरिक लोकगीतों पर आधारित एक सप्ताह की कार्यशाला का समापन प्रस्तुततियों के साथ हुआ। उर्दू अकादमी प्रेक्षागृह में कार्यशाला में शामिल 25 से 75 वर्ष आयु वर्ग की 65 से अधिक महिलाओं ने पारम्परिक गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यशाला का निर्देशन लोकगायिका डॉ सुचरिता गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के निदेशक डा. शोभित कुमार नाहर रहे। कार्यशाला प्रतिभागियों ने होली एवं विभिन्न लोकगीतों की मनोहारी प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर कार्यशाला की संयोजक अनिता श्रीवास्तव (सचिव, आमोद आश्रम), डॉ० नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव एवं डा. अनामिका श्रीवास्तव रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...