लखनऊ, फरवरी 20 -- लखनऊ। आमोद आश्रम द्वारा विभव खंड गोमतीनगर में होली व अन्य गीतों की एक सप्ताह की कार्यशाला का आयोजन किया गया। डॉ. सुचरिता गुप्ता के निर्देशन में 60 से अधिक महिलाओं ने ऑफ लाइन व ऑन लाइन मोड में उत्साह से भाग लिया। 25 वर्ष से 75 वर्ष तक की महिलाओं की उपस्थिति ने कार्यशाला को समृद्ध किया। डॉ सुचरिता गुप्ता सिद्देश्वरी देवी की सुपुत्री पद्‌मश्री सविता देवी की पटशिष्या हैं। इस कार्यशाला की मंचीय प्रस्तुति 22 फरवरी को उर्दू अकादमी के प्रेक्षागृह में होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...