आजमगढ़, मार्च 15 -- यूपी के आजमगढ़ जिले में शुक्रवार को निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा बाजार में होली खेल रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को चौकी प्रभारी ने दौड़ा-दौड़ाकर पीट दिया। इससे आक्रोशित लोगों ने होली खेलना बंद कर दिया। साथ ही विवाद को लेकर देर शाम तक गहमा-गहमी का माहौल बना रहा। जानकारी होने पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। ये मामला निजाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा बाजार का है। जहां होली के मौके स्थानीय लोग रंग खेल रहे थे। सभी होली की मस्ती में थे। तभी फरिहा पुलिस चौकी प्रभारी पहुंचे। लोगों ने आरोप लगाया कि इस दौरान चौकी प्रभारी होली खेल रहे लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लेग। विरोध करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने होली खेलना बंद कर दिया और इसकी सूचना आला अफसरों को दी। जानकारी होते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.