लखनऊ, मार्च 15 -- रहीमाबाद में होली खेलने के लिए घर से निकली किशोरी से गांव के एक युवक ने दुराचार किया। कोठरी में बंधक बना कर वारदात को अंजाम देने के दौरान आरोपित ने साथी की मदद से पीड़िता को बुरी तरह से पीटा। फिर धमकी देते हुए भाग गए। बेसुध हालत में घर लौटी किशोरी ने परिवार को आपबीती बताई। किशोरी के पिता ने रहीमाबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मुंह दबा कर कोठरी में घसीटा 14 वर्षीय किशोरी शुक्रवार को होली खेलने के लिए घर से निकली थी। दोपहर में भी किशोरी घर नहीं लौटी। जिस पर परिवार वाले उसे तलाशने लगे। इस बीच किशोरी बदहवास हालत में घर की तरफ आती हुई दिखाई पड़ी। परिवार के पूछताछ करने पर पिंकू और सुमित के बारे में पीड़िता ने बताया। किशोरी के मुताबिक करीब एक बजे वह रंग खेल कर घर की तरफ आ रही थी। तभी पिंकू और सुमित ने उसे पकड़ लिया। मुंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.