मधुबनी, मार्च 16 -- मधुबनी,नगर संवाददाता। साहित्यिक साधना स्थली, मधुबनी की मासिक साहित्यिक गोष्ठी जिला केन्द्रीय पुस्तकालय सभागार में शुक्रवार को ज्योति रमण झा बाबा की अध्यक्षता एवं डॉ विनय विश्वबंधु के कुशल संचालन में हुई। गोष्ठी में एक दर्जन से अधिक रचनाकारों ने अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी। समीक्षा डॉ. वीरेन्द्र झा ने की। पावन पर्व होली को समर्पित इस गोष्ठी में अधिकांश रचनायें रंगों के त्योहार होली पर आधारित रही एवं कविगोष्ठी की शुरुआत गीतकार सुभाष चन्द्र झा सिनेही की रचना 'फागुनी फुहार से हुई। कवि डॉ. विनय विश्वबंधु 'फगुआ, दयानंद झा की 'होली कविता होली का वातावरण बना खूब तालियां बटोरी। साहित्यकार रेवतीरमण झा 'परदेश गये नायक के होली में नहीं आने पर नायिका के व्यथा को अपनी कविता के माध्यम से उकेरा। कवि-साहित्यकार डॉ. वीरेंद्र झा ने 'मोन ...