जहानाबाद, मार्च 17 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। सिकरिया थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव में जबरन होली खेलने से इंकार करने पर एक युवक को लाठी एवं लोहे की रड से मारकर सिर फोड़ देने और उसका हाथ दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घायल युवक श्याम निवास का इलाज अस्पताल में कराया गया। घटना के संबंध में रविवार को सिकरिया थाने में मामला दर्ज कराया गया है जिसमें गांव के निवासी दो लोगों को नामजद आरोपित किया गया है। घायल युवक ने पुलिस को बताया है कि 14 मार्च को आरोपित दोनों लोग आये और जबरन होली खेलने के लिए कहा। उन्होंने इनकार किया एक आरोपित ने लाठी से मारकर सिर फोड़ दिया और दूसरे ने लोहे की रड से मारकर उनका हाथ तोड़ दिया। हल्ला करने पर गांव के अन्य लोग जूट गए। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इस सिलसिले में अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.