सरसौल, मार्च 15 -- कानपुर के सरसौल में 6 दोस्त गंगा नहाने गए थे जिनमें से 4 दोस्त गंगा में डूब गए। चारों की तलाश की जा रही है। सभी होली खेलने के बाद सुनसान इलाके में गंगा नहाने के लिए गए। बताया जा रहा है कि महाराजपुर के ड्योढ़ी घाट के पास शुक्रवार शाम को होली खेलने के बाद छह दोस्त गंगा नहाने गए। जहां पर चार युवक दोस्त डूब गए। सूचना पाकर मौके पर पुलिस समेत एनडीआरएफ की टीम डूबे युवकों की तलाश करने में जुटी है। महाराजपुर थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि शुक्रवार की शाम को करीब पांच बजे होली खेलने के बाद सेन पश्चिम पारा के न्यू आजाद नगर निवासी राहुल सिंह, नौबस्ता निवासी सुमित सिंह, श्याम नगर निवासी महेंद्र कुशवाहा और नौबस्ता यशोदा नगर निवासी प्रियांशु अपने दो दोस्तों घाटमपुर गोपाल नगर निवासी राजकुमार यादव व सेन पश्चिम पारा निवासी शिवम साहू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.