खतौली (मुजफ्फरनगर), मार्च 14 -- यूपी के मुजफ्फरनगर के जंधेडी जाटान गांव में होली पर्व पर किसी बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने गांव निवासी दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल होगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि पुरानी रंजिश के चलते चाकू मारा गया है। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। गांव जंधेडी जाटान निवासी प्रवीण उर्फ गुड्डू पुत्र रणपाल व रोहित पुत्र चमन गांव निवासी अरुण पुत्र ताराचंद के साथ होली खेल रहे थे। होली खेलने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसमें अरुण ने प्रवीण और रोहित पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.