सहारनपुर, मार्च 16 -- सहारनपुर/गंगोह हरियाणा के करनाल दोस्त के घर होली खेलने जा रहे बाइक सवार तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने दौलतपुर के समीप टक्कर मार दी। हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीसरा दोस्त सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। होली पर परिवार में त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई और कोहराम मच गया। घायल सैनिक को सीएचसी से हायर सेंटर रेफर कर किया है। गांव जुखेडी निवासी ललित पुत्र अनिल (22) व रोहित पुत्र संजय (23) व सैनिक मोंटी पुत्र विकास (25) दोपहर के समय बाइक पर हरियाणा के करनाल जा रहे थे। तीनों जब गांव लखनौती से आगे दौलतपुर के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन से बाइक की टक्कर हो गई। तीनों बाइक सहित सड़क पर गिर गए और गंभीर घायल हो गए। तीनों को सीएचसी लाया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस और परिजन तीनों को जिला अस्पताल लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.