चम्पावत, मार्च 6 -- गुमदेश क्षेत्र के खीड़ी गांव में बैठकी होली का आयोजन किया गया। जिसमें होल्यारों ने विभिन्न राग और फागों की मन मोहक प्रस्तुति देकर समां बांधा। बुधवार रात ईश्वर गिरी के आवास पर बैठकी होली का शुभारंभ मदन कलौनी ने किया। ईश्वर गिरी ने बाली उमरिया है मेरी.. और कन्हैया हमसे खेलो ना होली.. पेश की। नाथ सिंह धौनी ने खेले बरसाने में होली कान्हा खेले होली.., का गायन किया। पूर्णानंद ने होली खेलना है तो आ जाना मेरे गांव...की प्रस्तुति दी। राकेश सिंह ने कान्हा ने मुरली जोर से बजाई में तो दौड़ी चली आई.. होली पेश की। भैरव गिरी ने मीठे रस से भरोरी राधा रानी लागे...का गायन किया। पुष्कर गिरी ने जमुना किनारे मेरो गांव और कन्हैया आ जाईयो.. की प्रस्तुति दी। ढोलक में संगत कुंवर सिंह ने दी। यहां हरीश कलौनी, रीता गिरी, मनीष गिरी, युगल किशोर, गं...