बगहा, मार्च 9 -- नरकटियागंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। केंद्रीय कोयला व खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे के पैतृक आवास हरसरी में शनिवार को धूमधाम से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। राज्य मंत्री द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में काफी भीड़ उमड़ी। मौके पर विधायक विनय बिहारी, भोजपुरी कवि बादशाह प्रेमी व मुन्ना मवाली ने अपनी रचनाओं से खूब गुदगुदाया। वहीं होली गीत होली खेलत महादेव,काशी नगर बड़ा पावन पर सभी श्रोता झूम उठे। इस होली गीत पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री दुबे व लौरिया के प्रमुख शंभू तिवारी ने करताल बजाया। होली मिलन समारोह में लौरिया प्रखंड प्रमुख शंभू तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकलाल श्रीवास्तव,वरीय नेता गंगा पाण्डेय,पूर्व अध्यक्ष संजय पांडे,नप सभापति रीना देवी,पूर्व जिप अध्यक्ष रेणु देवी,जूही यास्मीन,पवन कुमार वर्मा,बलविंदर सिंह उर्फ टिंकू...