हरिद्वार, मार्च 11 -- हरिद्वार, संवाददाता। क्षेत्रीय धर्मशाला प्रबंध समिति ने भूपतवाला के दुर्गा फकीरी में होली मिलन का कार्यक्रम धूमधाम मनाया। लोग एक-दूसरे पर फूल बरसाकर होली के रंगों में रंग गए। विधायक मदन कौशिक, मेयर किरन जैसल और पार्षद सुनीता शर्मा ने इसका शुभारंभ किया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न हिस्सों से लोग जुटे और एक-दूसरे से होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सुंदर और आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। विधायक कौशिक ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं है, बल्कि यह भाईचारे और आपसी प्रेम का प्रतीक भी है। उन्होंने सभी से अपील की कि इस पर्व को सांप्रदायिक सौहार्द और एकता के साथ मनाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.