शाहजहांपुर, फरवरी 21 -- आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण व सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए एसपी राजेश द्विवेदी ने पुलिस टीम के साथ हाथीथान जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा प्रबंध, पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग, यातायात डायवर्जन और निगरानी व्यवस्था की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। एसपी ने जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण में एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार और सीओ सिटी पंकज पंत मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.