मुंगेर, फरवरी 22 -- मुंगेर, एक संवाददाता। होली शांतिपूर्ण ढंग से मनाने और सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कड़े निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में डीएम ने पत्र के माध्यम से पुलिस अधीक्षक एवं नगर आयुक्त को संयुक्त रूप से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। सड़क पर होलिका दहन पर रोक: डीएम ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि, होलिका दहन सड़क पर करने से यातायात बाधित होता है और सड़कों को क्षति पहुंचती है। ऐसे में, एक तो यथासंभव सड़क पर होलिका दहन नहीं किया जाए, यदि सड़क पर होलिका दहन किया जाए तो, एक लेयर ईंट बिछाकर ही होलिका दहन किया जाए, ताकि सरकारी संपत्ति को नुकसान न हो। उन्होंने असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने पत्र में निर्देश दिया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.