पलामू, मार्च 11 -- मेदिनीनगर। शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने को लेकर सोमवार को सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा में सदर एवं शहर थाना पुलिस ने वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान कई दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों की जांच की गई। जांच के क्रम में बिहार डेहरी से मेदिनीनगर आ रही महाराणा बस में सवार छतरपुर निवासी मनोज कुमार यादव के पास से तीन बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। बाद में आवश्यक प्रक्रिया के बाद उसे छोड़ दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के आदेश अनुसार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ताकि होली पर्व पर किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...