शाहजहांपुर, फरवरी 25 -- होली पर्व को देखते हुए जनपद में शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। मंगलवार की देर रात शहर में सीओ सिटी पंकज पंत ने एसपी के निर्देश पर विभिन्न चेकिंग प्वाइंटों का औचक निरीक्षण किया। केरुगंज, पुत्तूलाल, हरदोई मोड़ और बरेली मोड़ सहित संवेदनशील स्थानों पर दोपहिया व चारपहिया वाहनों की तलाशी ली गई। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर पहचान पत्रों का सत्यापन कराया गया। सीओ ने थाना प्रभारियों को रात्रि गश्त बढ़ाने, अफवाहों पर नजर रखने और अवैध शराब, शस्त्र व नशे के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर भी निगरानी के आदेश दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...