कोडरमा, फरवरी 24 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। होली को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से मंगलवार को मरकच्चो थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ परमेश्वर कुशवाहा ने की, जबकि संचालन मुखिया रंजीत कुमार सिंह एवं थाना प्रभारी नन्दकिशोर तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में पुलिस प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी तथा विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अधिकारियों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि होली के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दिन सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा नियमित गश्ती बढ़ाई जाएगी, ताक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.