लखीमपुरखीरी, मार्च 11 -- कस्बा मैगलगंज में होली के पर्व पर खरीददारी से पहले बैंकों से नगदी निकालने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। भारी भीड़ होने के बावजूद भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस नदारद दिखाई दी। सोमवार को ग्रामीण क्षेत्रों की बैंकों में भारी भीड़ दिखी। नगदी निकालने के लिए लोगों में धक्का-मुक्की भी हुई। अचानक बैंक में भीड़ आने से बैंक कर्मी भी परेशान रहे। लेकिन पुलिस नदारद रही। बैंक खुलते ही सुबह से भीड़ लगनी शुरू हो गई। बैंक बंद होने तक भी काफी भी दिखाई दी। किसान, मजदूर के अलावा सरकारी कर्मी भी नगदी निकालने के लिए परेशान रहे। होली की तैयारी के लिए सभी लोगों ने अपने खर्च के हिसाब से नगदी निकाली। इसके बाद बाजारों का रुख किया। बैंकों में भीड़ की वजह से बैंक कर्मियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं इंडियन बैंक मैगलगंज के शाखा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.