अमरोहा, फरवरी 19 -- रंगों का त्योहार होली तीन मार्च को मनाया जाएगा। चार मार्च को रंग खेला जाएगा। बाजार में होली पर्व को लेकर सभी दुकानें सजने लगी हैं। त्योहार का चढ़ता रंग व उमंग अभी से ही बाजार में दिखने लगा है। होली को लेकर कई आकर्षक साजो समान बाजार में उपलब्ध है। जबकि खासकर बच्चों के लिए कई नए मुखोटे, रंगीन बाल, स्टाइलिस्ट चश्मे, गुलाल की आतिशबाजी भी बाजार में उपलब्ध है। बाजार में 20 से लेकर 500 रुपये तक की पिचकारी उपलब्ध है। बच्चों के लिए डोरेमोन, छोटा भीम, स्पाइडर मैन, मोटू पतलू की पिचकारी इस बार भी बाजार में अपनी जगह बनाए है। होली को लेकर फिलहाल अभी थोक विक्रताओं से खरीदारी शुरू हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में दुकान लगाने वाले लोग खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे हैं। शहरवासियों की खरीदारी होली से एक दो दिन पूर्व से ही रहती है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.