लखीसराय, मार्च 12 -- बड़हिया, एक संवाददाता। रंगो के त्योहार होली को लेकर मंगलवार को स्थानीय बाजार गुलजार बना रहा। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से पहुंचे ग्राहकों की भीड़ बाजारों के विभिन्न दुकानों पर देखी गई। त्यौहार के मद्देनजर इन दिनों सड़क किनारे मौसमी दुकानों की भी भरमार है। जहां रंग, गुलाल, पिचकारी, खेल, खिलौने समेत छोटे बच्चों के लिए आवश्यक रेडीमेड कपड़ों की खरीद बिक्री की जा रही है। छोटे बच्चे बच्चियों के लिए सफेद कुर्ते और फ्रॉक से बाजार पटा पड़ा है। बाजार पहुंचे ग्राहकों में महिलाओं की संख्या अधिक है। जिनके द्वारा त्यौहार में प्रयुक्त आवश्यक सामग्रियों की खरीददारी की जा रही है। साथ रहे बच्चों में पसंदीदा पिचकारी, टोपी लेने की होड़ लगी है। बच्चों के पसंद और उनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दुकानदारों द्वारा भी तरह-तरह के पिचकारी लाए ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.