बेगुसराय, फरवरी 6 -- बरौनी। रेल प्रशासन ने होली के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर बरौनी जंक्शन होकर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। जानकारी के मुताबिक रानी कमलापति अगरतला स्पेशल 05 मार्च से प्रत्येक गुरुवार को रानी कमलापति से होली स्पेशल के रूप में खुलेगी। अगरतला रानी कमलापति स्पेशल 08 मार्च से प्रत्येक रविवार को अगरतला से खुलेगी। हापा नाहरलगुन स्पेशल 04 मार्च से प्रत्येक बुधवार को हापा से खुलेगी। नाहरलगुन हापा स्पेशल 07 मार्च से प्रत्येक शनिवार को नाहरलगुन से खुलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...