गुमला, फरवरी 7 -- गुमला संवाददाता। होली पर्व को देखते हुए मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को पालकोट क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान चलाया। यह अभियान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान का उद्देश्य दूध,दुग्ध उत्पाद, मिठाई, मसाले, खाद्य तेल और बेसन जैसे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है।छापेमारी के दौरान पालकोट बाजार स्थित बंशीधर होटल, पालकोट मिष्ठान भंडार एवं डेयरी, सोनाली स्वीट्स एंड चाइनीज फूड, गुप्ता भोजनालय, कंसारी बुक डिपो, हिंदुस्तान डेयरी फ्रेश फिशरीज एंड रिसर्च सेंटर, रामविलास स्टोर सहित कई प्रतिष्ठानों की जांच की गई। निरीक्षण में खाद्य पदार्थों के भंडारण स्वच्छता, पैकेजिंग, लेबलिंग, एक्सपायरी तिथि और गुणवत्ता मानकों की बारीकी से पड़ताल की गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.