पलामू, मार्च 9 -- पाटन। होली पर्व को लेकर रविवार को पाटन थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में प्रमुख शोभा देवी, जिला परिषद सदस्य संग्राम सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर अनिल सिंह, प्रभारी थाना प्रभारी एसआई आनन्द कुमार, संतोष कुमार, केल्हार मुखिया जैनुअल सिद्दीकी, सेमरी के पूर्व मुखिया शिवशंकर प्रसाद,अशोक सोनी, रहमतुल्ला अंसारी, मुमताज अंसारी आदि ने सहभागिता की। बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस इंस्पेक्टर ने लोगों का आह्वान किया कि होली मिलकर खुशी पूर्वक मनाने वाला त्योहार है। इससे में किसी भी प्रकार से शांति व्यवस्था में खलल की कोशिश को सहन नहीं किया जाएगा। अराजक तत्वों पर पुलिस कड़ी नजर रखेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.