भागलपुर, फरवरी 20 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु सहित अन्य जगहों के लिए चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में रिग्रेट व लंबी वेटिंग चल रही है। विक्रमशिला, अंग एक्सप्रेस, एलटीटी सहित लंबी दूरी की ट्रेनों में रिग्रेट व कंफर्म टिकट के लिए मारामारी की स्थिति है। ऐसी स्थिति में होली स्पेशल के संचालन से भीड़ नियंत्रित होगी। अबतक मालदा-आनंद विहार और मालदा-उधना होली एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की गई है। जबकि 09 मार्च से बंद होने वाली गांधीधाम एक्सप्रेस को होली स्पेशल के रूप में चलाने का निर्णय लिया गया है। पिछले साल सात होली स्पेशल ट्रेनें चलाने के साथ चार-पांच ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की व्यवस्था की गई थी। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार शादी विवाह का भी मौसम भी शुरू हो गया है। ऐसी स्थिति में ट्रेनों में भीड़ और बढ़ेगी। भीड़ को कम करने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.