मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- मुजफ्फरपुर। होली को लेकर रविवार को नगर व काजीमोहम्मदपुर थाने पर शांति समिति की बैठक की गई। तय किया गया कि नगर थाना क्षेत्र के बनारस बैंक चौक, कल्याणी चौक, पक्की सराय चौक, अखाड़ाघाट रोड में देना बैंक के पास, सरैयागंज टावर चौक समेत सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस टीम तैनात रहेगी। बाइक सवार हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। किसी मोहल्ले में अगर शराब पार्टी हो रही हो, तो इसकी गोपनीय सूचना देने को कहा गया है। सीसीटीवी से पूरे शहर में निगरानी की जाएगी। सोशल मीडिया निगरानी के लिए साइबर सेल को अलर्ट मोड में रखा गया है। नगर थाने पर इंस्पेक्टर शरत कुमार के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें वसीउल हक रिजवी, केपी पप्पू, संजय केजरीवाल, पाले खान, शीतल गुप्ता, मो. चांद समेत सभी शांति समिति के सदस्य मौजूद थे। वहीं, काजीमो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.