औरैया, फरवरी 19 -- अजीतमल, संवाददाता। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से गुरुवार को अजीतमल कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी ने की, जिसमें जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। क्षेत्राधिकारी मनोज गंगवार ने कहा कि होली आपसी प्रेम और सामाजिक एकता का पर्व है। सभी लोग मिलजुल कर त्योहार मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने में आमजन से सहयोग की अपील की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और पुलिस लगातार गश्त करेगी, ताकि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनी रहे। बैठक में कस्बा इंचार्ज उदय प्रकाश, अनंतराम चौकी ...