मथुरा, मार्च 7 -- होली पर मुख्य चौराहों, होलिका दहन वाले स्थानों एवं भीड़भाड़ वालों स्थान पर लटके हुए तार, जर्जर तारों को सही करने के आदेश मथुरा जोन के मुख्य अभियंता एसके जैन ने दिए हैं। एक्सईएन प्रथम गौरव कुमार ने इस बारे में पत्र लिखा है। कहा गया कि होलिका दहन स्थलों का सम्बन्धित अवर अभियन्ताओ एवं उपखण्ड अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि होली जलाये जाने वाले स्थल के ऊपर कोई विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त न हो। अत्याधिक भीड़ वाले स्थलों एवं जहां पर श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहता हो उक्त स्थल के आस-पास कोई यदि कोई जीर्णशीर्ण या लटकते हुए तार हों तो उन्हें तुरन्त सही कर लें। अत्याधिक भीड़ वाले स्थलों, प्रमुख मन्दिरों वाले क्षेत्र में स्थापित परिवर्तकों की साफ सफाई एवं वैरिकेडिंग कराना सुनिश्चित करें। उक्त स्थलों एवं दुर्घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.