मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- मुशहरी, हिसं। थाना क्षेत्र के रोहुआ पंचायत के छोटी कोठियां गांव में अपने बड़े भाई के ससुराल होली मनाने पहुंचे युवक की शुक्रवार को ग्रामीणों ने शादी करवा दी। इस विवाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के प्राणपुर गांव निवासी राकेश कुमार अपने बड़े भाई गुड्डू के ससुराल होली खेलने के लिए दो दिन पहले आया था। इस दौरान उसने अपने भाई की चचेरी साली से चुपके से रात में विवाह रचा लिया। जब इसकी जानकारी लड़की के परिजनों और परिवार को हुई तो हड़कंप मच गया। परिजनों ने इस विवाह को सामाजिक मान्यता देने का फैसला लिया। इसके बाद शुक्रवार को गांव के प्रसिद्ध विषहर स्थान मंदिर में पूरे रीति रिवाज के साथ दोनों की शादी करवा दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.