बरेली, मार्च 16 -- होली के हुड़दंग में पुरानी रंजिश और मामूली विवाद को लेकर तीन हत्या हो गईं। बिथरी चैनपुर में हिस्ट्रीशीटर की हत्या गुरुवार रात और प्रेमनगर व सीबीगंज में शुक्रवार को होली वाले दिन दो लोगों की हत्या की गई। सभी मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बिथरी चैनपुर के मगनापुर में पुरानी रंजिश के चलते गुरुवार रात हिस्ट्रीशीटर 40 वर्षीय धर्मवीर की गांव के ही ख्यालीराम और उसके चाचा प्रेमशंकर ने लाठी-डंडों व नल के हत्थे से पीटकर हत्या कर दी। इस दौरान धर्मवीर के भाई नेमचंद को भी हमलावरों ने घायल कर दिया। नेमचंद की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दूसरी हत्या प्रेमनगर की आवास विकास कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे हुई। डीजे पर डांस करने के दौरान 35 वर्षीय गुरमीत सिंह उर्फ लवी ने अपनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.