अयोध्या, मार्च 26 -- अयोध्या, संवाददाता। नीले, हरे, गुलाबी व पीला रंग होली पर कुछ ऐसा मिश्रित होता दिखाई दिया, मानों जीवन की व्यस्तता बीच लोगो ने खुशी का दिन चुन लिया है। शहर में चारो ओर हर्ष व उल्लास का माहौल रहा। जगह-जगह डीजे पर बजते मधुर गाने होली के रंगो में उमंग का समावेश कर रहे थे। रविवार को शुरु हुआ रंगोत्सव सोमवार को चरम पर पहुंच गया। नगर निगम क्षेत्र मे आने वाले कोतवाली नगर व कैंट के इलाकें जुड़वा शहर में एक है। यहां परम्परागत रुप से होली के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रात में होलिका दहन के पहले से डीजे की धुन पर लोगो ने नृत्य करना प्रारम्भ कर दिया। सोमवार की दोपहर तक मधुर गीत लोगो को होली खेलने के लिए प्रेरित कर रहे थे। यहां कई टोलियों में लोग घूमने के लिए बाहर निकले, जिनके स्वागत के लिए अबीर- गुलाल व रंगो के साथ लोग मौजूद थे।...