पटना, जनवरी 5 -- होली में प्रवासी बिहारियों को घर आने में परेशानी न हो, इसके लिए परिवहन विभाग ने 149 बस चलाने का निर्णय लिया है। ये बसें बिहार के विभिन्न शहरों दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पश्चिम बंगाल के लिए चलेंगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) के माध्यम से चलने वाली इन बसों में 75 एयर कंडीशंड (एसी) डीलक्स और 74 नॉन-एसी डीलक्स बसें शामिल है। विभाग के अनुसार एसी बसों का अंतरराज्यीय मार्गों पर संचालन होगा, जिसमें दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम बंगाल जैसे नौ राज्य शामिल हैं। राज्य के अंदर भी एसी बसें चलाने की योजना है। परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने विभाग को निर्देश दिया है कि घाटे वाले रूटों को चिह्नित कर वहां बसों का परिचालन बंद किया जाए। इन रूटों की बसों और नई 149 बसों को जोड़ते हुए बस परिचालन के लिए रूट निर्ध...