मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता होली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मुजफ्फरपुर होकर श्रीगंगानगर, पुणे, मुंबई व अहमदाबाद के लिए पांच स्पेशल ट्रेनों का परिचालन होगा। इनमें तीन ट्रेनें लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) से जुड़ी है। 24 फरवरी और 3 मार्च को एलटीटी-समस्तीपुर स्पेशल (01043) एलटीटी से खुलकर अगले दिन मुजफ्फरपुर के रास्ते समस्तीपुर पहुंचेगी। समस्तीपुर से 26 फरवरी व 5 मार्च को एलटीटी स्पेशल (01044) खुलेगी। दूसरी ओर, 10 मार्च से 31 मार्च तक हर मंगलवार को रक्सौल से एलटीटी के लिए ट्रेन संख्या 05557 खुलेगी। एलटीटी-रक्सौल स्पेशल ( 05558) 12 मार्च से 2 अप्रैल तक हर गुरुवार को रक्सौल के लिए चलेगी। इसके अलावा 6 मार्च से 27 मार्च तक हर शुक्रवार को सहरसा से सहरसा-एलटीटी स्पेशल (05585) चलेगी। 8 मार्च से 29 मार्च तक हर रविवार ...