घाटशिला, मार्च 10 -- बहरागोड़ा।होली के पूर्व बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार को विभिन्न चौक चौराह पर पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया। मिली जानकारी के अनुसार उच्च अधिकारी के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। वहीं पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर नाराजगी जताते हुए वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना सभी के लिए आवश्यक है। लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। वहीं इसके साथ-साथ थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा के नेतृत्व में क्षेत्र लोगों के बीच सड़क सुरक्षा को लेकर विभिन्न माध्यमों से निरंतर जागरूक भी किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.