गुड़गांव, फरवरी 23 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। चार मार्च को होली त्योहार की झलक अब बाजार में भी दिखने लगी है। सदर बाजार में आने लगी होली की रौनक, दुकानों पर रंग-गुलाल दिखने लगे है। रंगों के साथ पिचकारी, गुलाल, मुखौटा के अलावा होली में बिकने वाली सामग्री की दुकानें सजने लगी हैं। ग्राहकों की पसंद के अनुसार दुकानदार भी हर रंग और डिजाइन के कपड़ों का स्टॉक करना शुरू कर दिए हैं। होली पर्व को लेकर व्यापारी पहले से ही तैयार है। रोशनी वाले मुखौटे और कार्टून पिचकारियां: इस साल होली पर रंगों के बाजार में महंगाई दिखाई दे रही है। रंग-गुलाल और पिचकारियों की कीमत पिछले वर्ष की तरह ही हैं। उम्मीद है कि इस बार होली का बाजार अच्छा रहेगा। रंग और पिचकारी की कीमत में खास बढ़ोतरी हुई है। होली के बाजार में इस बार पारंपरिक गुलाल और रंगों के अलावा नए तरह के ...