नोएडा, मार्च 12 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। जिला अस्पताल में होली के लिए 10 बेड आरक्षित किए गए हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों की ऑनकॉल ड्यूटी लगाई गई है। आपात स्थिति में विशेषज्ञ डॉक्टरों को होली के दिन बुलाया जा सकता है। इस दिन ओपीडी बंद रहेगी। होली के दिन दुर्घटना में घायल, गैस्ट्रो, आंख, त्वचा आदि के गंभीर मरीज इलाज के लिए जिला अस्पताल आते हैं। सामान्य दिनों की तरह ही आपातकालीन विभाग हमेशा खुला रहेगा। आपातकालीन विभाग में दो डॉक्टर रहेंगे। सामान्य दिनों में यह संख्या एक होती है। वहीं, सीएचसी के भी सभी विशेषज्ञ डॉक्टरों को ऑनलाइन उपलब्ध रहने के निर्देश दिए गए हैं। आपातकालीन विभाग 24 घंटे काम करेगा। आपात स्थिति में 108 नंबर पर कॉल कर अस्पताल पहुंचा जा सकता है। यह निशुल्क सुविधा होगी। गर्भवती महिलाओं के लिए 102 पर कॉल करना होगा। जिला अस्पताल की मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.