पलामू, मार्च 12 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नावाटोली स्थित संत मरियम आवासीय विद्यालय परिसर में बड़े ही हर्ष के साथ होली उत्सव का आयोजन किया गया। विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव, प्रधानाचार्य कुमार आदर्श, छात्रावास अधीक्षक उत्कर्ष देव, उप प्राचार्य एस. बी. साहा, शैक्षिक प्रबंधक स्वाधीन पाल, समन्वयक व अन्य शिक्षकों ने दीप-प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संत मरियम के सैकड़ों शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर अध्ययनरत छात्रों ने नृत्य व होली गीत गाकर शिक्षकों से आशीर्वाद लिया, वहीं पलामू के सुप्रसिद्ध गीतकार पंकज निराला के होली गीत पर लोग खूब झूमे।इस दौरान आवासीय परिसर अबीर-गुलाल के रंगों के साथ स्नेह, समर्पण व सौहार्द का भी पर्याय बना। मौके पर चेयरमैनने कहा कि अलग-अलग धर्म-पंथ स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.