मुजफ्फर नगर, मार्च 12 -- रंगों के पर्व होली को लेकर लोगों में अति उत्साह है। बुधवार को मुजफ्फरनगर शहर में कई जगहों पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इन समारोह के चलते शहर सतरंगी हो गया। इतना ही नहीं गांवों में भी ढोल-नगाड़े बज रहे हैं। शहरी थिरकते नहीं थक रहे हैं। रंग-गुलाल जमकर उड़ रहे हैं। इस दौरान कहीं पर अबीर गुलाल से तो कहीं पर फूलों की होली खेली गई। --------- डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब क्लब ने मनाया होली मिलन समारोह डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब मुजफ्फरनगर द्वारा लिंक रोड स्थित कमला बैंकेट हाल में होली के रंग पत्रकारों के साथ कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें जनपदभर के राजनेताओं, समाजसेवियों, व्यापारियों ने शामिल होकर रंगोत्सव धूमधाम के साथ मनाया। कार्यक्रम में उप्र के कौशल विकास मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, जिला पंचायत परिषद अध्यक्ष डा. वीरपाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.