जमशेदपुर, मार्च 12 -- टाटानगर स्टेशन पर बंद रेस्टोरेंट और जनआहार कैंटीन जल्द खुलेगी। आईआरसीटीसी (भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम) यात्री सुविधा में दोनों को खोलने की विभागीय कार्रवाई में जुटा है। आईआरसीटीसी के अधिकारी ने पिछले दिनों बंद रेस्टोरेंट और जनआहार कैंटीन की जानकारी ली थी। फिलहाल होली के यात्रियों को सस्ता खाना उपलब्ध कराने के लिए टाटानगर स्टेशन पर बंद जनआहार कैंटीन एक सप्ताह तक खोलने का आदेश रेलवे एवं आईआरसीटीसी की पहल से हुआ है। सोमवार को कैंटीन शुरू भी हो गई, जहां यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। मालूम हो कि, टाटानगर स्टेशन पर फूड ट्रेक रेस्टोरेंट 18 दिसंबर को लाइसेंस शुल्क का बकाया जमा नहीं करने के कारण बंद हो गया, जबकि अनुबंध खत्म होने से जनआहार कैंटीन जनवरी 2024 से बंद पड़ी है। इससे यात्रियों को खानपान में ज्यादा राशि खर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.