फरीदाबाद, फरवरी 24 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। होली के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हरियाणा रोडवेज के फरीदाबाद डिपो ने विशेष संचालन की योजना तैयार की है। अन्य दिनों के मुकाबले होली के मौके पर 20 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी, जबकि अलीगढ़-आगरा रोड पर 40 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। रोडवेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों को किसी भी रूट पर बसों की कमी नहीं होने दी जाएगी। फरीदाबाद रोडवेज डिपो से सामान्य दिनों में दिल्ली, गुरुग्राम, पलवल, बल्लभगढ़, सोहना, रेवाड़ी, रोहतक, हिसार, करनाल, चंडीगढ़ सहित उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, आगरा और बुलंदशहर रूटों पर बसों का संचालन होता है। होली के मौके पर विशेष रूप से यूपी रूटों पर दबाव बढ़ने की संभावना है, जिसे देखते हुए अतिरिक्त फेरे तय किए गए हैं। रोडवेज अधिकारियों की मानें तो उनके पास अ...