कौशाम्बी, मार्च 10 -- होली के उल्लास पर इस साल खाद्य सामग्रियों पर महंगाई का तड़का लगा है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार सभी सामग्रियां महंगी हो गई हैं। इससे पर्व की तैयारी को लेकर खरीदारी करने में लोगों का बजट बिगड़ रहा है। होली का देशभर में विशेष महत्व है। पर्व के दौरान रंग खेलने के साथ-साथ खान-पान का भी विशेष महत्व है। लोग एक-दूसरे के घर होली मिलने के लिए जाते हैं तो क्षमता के अनुरूप ईष्ट मित्रों खिलाया-पिलाया जाता है। लेकिन इस बार पर्व के दौरान जरूरत के सामानों में मंहगाई जा गई है। इससे पर्व की तैयारी में खरीदारी करने में लोगों का बजट बिगड़ रहा है। खोया, पनीर, वनस्पति के साथ-साथ चिप्स, पापड़ आदि के दाम पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ गए हैं। इतना ही नहीं खाद्य सामग्री के अलावा फलों के दामों में भी पर्व नजदीक आते ही तेजी आ गई है। यूं कहें कि म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.