रुडकी, मार्च 13 -- रुड़की। आर्य समाज सुभाष गंज, बीटी गंज द्वारा गुरुवार को होली पर्व उपादेयता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ यज्ञ के साथ किया गया। यज्ञ पुरोहित निरंजन देव द्वारा कार्यक्रम का संपन्न किया गया। यज्ञ के दौरान अमरेश आर्य ने जजमान की भूमिका निभाई। यज्ञ के समापन के बाद विनीत कुमार आर्य ने अपने प्रवचन पर होली के महत्व पर प्रकाश डाला एवं अंत में फूलों द्वारा होली खेली गई। इस आयोजन में सतीश कुमार आर्य, पवन कुमार आर्य, रागिनी मित्तल, हरफूल राठी, उर्मिला राठी, राजकुमार अनेजा, स्वामी ब्रह्मानंद, हरि सिंह, विजय सिंह वर्मा, साधना अग्रवाल, सोनिया भाटिया, मेनका आर्य, मनोज कुमार शर्मा, आलोक द्विवेदी, आर्य समाज प्रधान उदयवीर सिंह, मंत्री चौधरी सत्यपाल सिंह एवं कोषाध्यक्ष डॉ. अरुणा त्यागी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...