उन्नाव, फरवरी 20 -- उन्नाव। फ़ूड विभाग ने शुक्रवार को पुरवा व सफीपुर क्षेत्र में मिलावटखोरो पर लगाम लगाने के लिए सात प्रतिष्ठानों में छापेमारी की। यहां टीम ने बेसन, खोया, पापड़ी मिक्स के अलावा हरी बूंदी व रिफाइंड भी नष्ट कराया। सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया कि कुल 18 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। होली के मद्देनजर मुख्य रूप से पुरवा-मौरावां की चन्दनबाजार व रऊ कर्ण, पूरा निशपंसारी में भी टीम ने सैंपल भरें है। एक नमकीन भंडारण को बंद भी कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...