बदायूं, फरवरी 25 -- सहसवान, संवाददाता। शासन द्वारा आगामी होली त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम के खिलाफ चलाए जा रहे जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में मंगलवार को एसडीएम साईं आश्रित साखमूरी और आबकारी निरीक्षक परमहंस कुमार ने तहसील सहसवान की आबकारी दुकानों शाहबाजपुर, सहसवान बाईपास एवं स्टेट बैंक स्थित देशी एवं कंपोजिट शॉप्स का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। सहसवान बाईपास के अनुज्ञापी को साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान कोई गंभीर अनियमितता नहीं पाई गई। इसके अतिरिक्त खिरकवाड़ी, रज्जू नगला, नगला भगत आदि संदिग्ध स्थलों पर दबिश दी गई। इस दौरान मौके पर लगभग 100 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया और 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। एक मुकदमा दर्ज किया गया। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.