आरा, फरवरी 17 -- आरा, निज प्रतिनिधि। शोध के लिए इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। पीएचडी एडमिशन टेस्ट (पैट) 2025 की परीक्षा मार्च माह में ली जाएगी। होली की छुट्टी के बाद विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी गई। मालूम हो कि करीब 2600 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। बता दें कि विगत वर्ष पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2023 और 2024 का रिजल्ट जारी किया गया था। इसमें सफल और मेरिट में आने वाले विभिन्न विषयों के विद्यार्थियों ने पंजीयन करा लिया है। ऐसे विद्यार्थियों का पीएचडी कोर्स वर्क भी शुरू हो गया है। बता दें कि नये रेगुलेशन के तहत परीक्षा आयोजित होगी। इसमें विभाग की कुल सीटों में आधी सीटें नेट और जेआर एफ उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए आरक्षित रहेंगी, जबकि आधी सीटों पर पीएचडी प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्...