गंगापार, मार्च 21 -- थाना क्षेत्र के पसना गांव से होली पर्व के बाद 16 मार्च को लापता हुए अधेड़ व्यक्ति का कहीं कोई सुराग नहीं लग रहा है। लापता हुए अधेड़ हरिहर प्रसाद सिंह की पत्नी कृष्ण कुमारी ने गुरुवार को सायं तीन बजे के आसपास कोरांव पुलिस को गुमशुदगी की सूचना देते हुए बताया है कि मेरे पति हरिहर प्रसाद सिंह बेटे पवन कुमार सिंह, आनंद कुमार सिंह तथा मेरी बिना जानकारी के दो बीघा जमीन विनोद कुमार चौधरी निवासी कोरांव के हाथों गांव के ही संजय सिंह पुत्र केदारनाथ सिंह के बहकावे में आकर बेच दिया है। 16 मार्च से उनका कोई अता-पता नहीं चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.