प्रयागराज, मार्च 15 -- होली का पर्व मनाने के लिए प्रयागराज पहुंचे हजारों लोग अब लौटने की जद्दोजहद में हैं। रविवार (16 मार्च) को प्रयागराज से दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद समेत प्रमुख रूटों पर जाने वाली ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। कई ट्रेनों में नो रूम की स्थिति बन गई, जबकि अन्य में लंबी प्रतीक्षा सूची दर्ज की गई। महाकुम्भ के बाद पहली बार इस सीजन में ट्रेनों में इतनी ज्यादा भीड़ देखने को मिली है। ट्रेन और बस से लौटने वालों की भीड़ शनिवार को कम रही। माना जा रहा है कि रविवार और सोमवार से वापसी करने वालों की भीड़ उमड़ेगी। स्पेशल ट्रेनों में भी जगह नहीं है। तत्काल और सुपर तत्काल टिकट के लिए लोग परेशान दिखे। शुक्रवार और शनिवार की सुबह ही आरक्षण काउंटर पर तत्काल टिकट कराने वालों की कतार लगी रही। झूंसी निवासी राजमाली शुक्रवार भोर में भी झूं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.