देहरादून, मार्च 17 -- होली के बाद यूपी, बिहार, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान समेत अन्य राज्यों से उत्तराखंड आने वाली ट्रेनें पूरी तरह से पैक होकर चल रहीं हैं। कुछ ट्रेनों में सीटों की वेटिंग 50-70 के पार तक पहुंच गईं हैं। तत्काल में भी टिकट नहीं मिलने की वजह से रेल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर, बसों में सीटें फुल होने से भी यात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। हालांकि, उत्तराखंड रोडवेज ने दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य राज्यों के लिए अतिरिक्त बसें जरूर चलाई है, लेकिन उससे भी यात्रियों को कुछ ज्यादा राहत नहीं मिल रही है। बसों में सीटें फुल की वजह से यात्रियों को खड़ा होकर यात्रा करना पड़ रहा है। होली मनाने के लिए त्योहार से पहले अपने घर गए पूर्वांचल के लोग परिवार समेत वापस अपने काम पर लौटने लगे हैं। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.